घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गणेश विसर्जन के दौरान यमुना नदी के घाटों पर विशेष सावधानी और पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए आगरा सहित सभी जिलाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आगरा जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रमुख घाटों के आसपास बैरिकेडिंग और बल्लियां लगाई जाएं ताकि लोग गहरे पानी या यमुना नदी में नहीं उतर सकें। इसके अलावा विसर्जन स्थलों पर गोताखोर और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रतिमाओं के विसर्जन की अनुमति केवल पूर्व निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही दी जाएगी। असुरक्षित और अनधिकृत स्थानों पर विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *