गर्भाशय कैंसर मुक्त होगा आगरा : जिलाधिकारी

आगरा जिले को गर्भाशय कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 हजार से अधिक बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन से सुरक्षित किया गया है। यह जानकारी गत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल को दी गई।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों में जागरूकता एवं टीकाकरण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए भी अधिकारियों को सक्रिय रहने और जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों और आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर उन्हें बेहतर खानपान के लिए जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू आदि की रोकथाम के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे और लार्वा नष्ट करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, ई संजीवनी, ई कवच, परिवार नियोजन, कुष्ठ एवं अंधता निवारण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *