
कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है अल्ट्रासाउंड
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस, बंगलुरु और एक मेडिकल कॉलेज के अध्ययन में पाया गया है कि अल्ट्रासाउंड से उत्पन्न हल्का यांत्रिक दबाव कैंसर कोशिकाओं को आंतरिक रूप से नष्ट कर सकता है। इस प्रक्रिया का स्वस्थ कोशिकाओं पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है।
अध्ययन में कहा गया है कि अल्ट्रासाउंड केवल कैंसर कोशिकाओं को नष्ट ही नहीं करता, बल्कि उनकी फैलने की क्षमता को भी कम कर सकता है। यह तकनीक कैंसर कोशिकाओं के माइग्रेशन को रोकने में सक्षम है, जिससे बीमारी के दूसरे अंगों तक फैलने की आशंका कम हो सकती है।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



