
उत्तर प्रदेश में तैयार होंगे दस हजार गो मित्र
उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण से नई पीढ़ी को जोड़ने की तैयारी के तहत गांव-गांव अभियान चलाकर गोवंश के संरक्षण, सेवा और इसके सामाजिक व आर्थिक महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए करीब 10 हजार गो मित्र तैयार किए जाएंगे।
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि गो संरक्षण से रोजगार और ग्रामीण समृद्धि के नए अवसर पैदा करने का प्रयास प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसके तहत गौशालाओं को गोबर और गोमूत्र आधारित उत्पादों , गोबर गैस, खाद आदि से जोड़ा जा रहा है। गो मित्र तैयार कर उन्हें मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



