Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

व्यापारिक करदाताओं की सुविधा के लिए आगरा में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण (जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल) की खंडपीठ का संचालन शुरु हो गया है। फिलहाल यह खंडपीठ सिकंदरा स्थित वैशाली कॉलोनी के अस्थायी पते पर कार्य कर रही है। जल्द ही इसे क्रॉस रोड मॉल, सिकंदरा के पते पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
उप पंजीयक अजय लवानिया द्वारा जारी सूचना के अनुसार आगरा में जीएसटी अपीलीय अधिकरण की खंडपीठ की स्थापना राजस्व विभाग की अधिसूचना के तहत की गई है। इस खंडपीठ के क्षेत्राधिकार में कुल 15 जिलों को शामिल किया गया है। इनमें आगरा, फर्रुखाबाद (फतेहगढ़), ओरैया, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, झांसी, ललितपुर, जालौन और इटावा जिले हैं।
खंडपीठ द्वारा सीजीएसटी और यूपीजीएसटी अधिनियम के तहत अपीलों की फाइलिंग एवं सुनवाई की जाएगी। अधिकरण में अपील दाखिल करने में सहायता के लिए जीएसटीएटी पोर्टल पर ई-फाइलिंग संबंधी नियम दिए गए हैं। अपील फाइलिंग में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-103-4782 पर संपर्क किया जा सकता है।
Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी