आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी के मरीजों के लिए ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू हो गई है। शनिवार 22 अगस्त को लखनऊ के एसजीपीजीआई की टीम की निगरानी में कॉलेज में पहला किडनी ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक हुआ। आठ घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों की 30 सदस्यीय टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को पूरा किया। टीम में लखनऊ के साथ-साथ एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शामिल रहे।
प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब भविष्य में हृदय, फेफड़े, लिवर सहित अन्य अंगों का प्रत्यारोपण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि आगरा में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा होने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों के मरीजों को अधिक लाभ मिलेगा।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *