ज्यादा गर्म चाय-कॉफी के सेवन से आहार नली के कैंसर का खतरा

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

बहुत ज्यादा गर्म तापमान पर चाय और कॉफी का सेवन करने से भोजन नली का कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। एक अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित वैज्ञानिक अध्ययन में बताया गया है कि 65 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान वाले पेय पदार्थ के सेवन से कैंसर का खतरा लगभग 3 गुना बढ़ जाता है।
‌‌ अध्ययन में बताया गया है कि इसकी वजह लगातार अत्यधिक गर्म चाय और कॉफी पीने से भोजन नली की नाजुक अंदरुनी परत जलती है, जिससे उसमें लंबे समय तक सूजन और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। लगातार होने वाले इस नुकसान के कारण कोशिकाएं आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती हैं।
अध्ययन के अनुसार अधिक तापमान वाले पेय पदार्थ अधिक बार पीने पर कैंसर का खतरा 71 प्रतिशत बढ़ जाता है। इस खतरे से बचने के लिए कम तापमान वाले पेय पदार्थो, चाय और कॉफी आदि का सेवन अधिक बार नहीं करना चाहिए। इससे आहार नली के कैंसर के खतरे को रोका जा सकता है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *