
रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
भाई-बहनों के स्नेह और प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस बार महिलाएं एक सहयोगी के साथ 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक मुफ्त सफर कर सकेंगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों से आने-जाने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे में रहने वाले किसी भी बस चालक को बस चलाने की अनुमति नहीं दी जाए।
ADVERTISEMENT
CLIENT ADVERTISEMENT
Source: Newsline Features And Press Agency, Agra



