भीड़ नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके खोजे सरकार : हाईकोर्ट

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि तीर्थ स्थलों और धार्मिक आयोजनों में होने वाली भगदड़ केवल प्रशासन की भीड़ प्रबंधन की विफलता का ही नहीं, बल्कि भीड़ के मनोविज्ञान के प्रति अज्ञानता का परिणाम है। इससे बचने के लिए सरकार को कानपुर व रुड़की की आईआईटी और अन्य विश्वविद्यालयों की मदद से वैज्ञानिक शोध के साथ पाठयक्रम भी संचालित करने चाहिए।
जस्टिस विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने विस्तृत सुझाव देते हुए कहा कि जब तक वैज्ञानिक अध्ययन और शोध नहीं होगा तब तक पुलिस बल बढ़ाने, बैरिकेडिंग करने या ट्रैफिक डायवर्जन करने से भगदड़ जैसी त्रासदियों को नहीं रोका जा सकेगा। कोर्ट ने आदेश की प्रति अनुपालन एवं जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, विश्विद्यालय अनुदान आयोग और भारत सरकार के उच्च शिक्षा सचिव को भेजने का निर्देश दिया है।

Source: Newsline Features And Press Agency, Agra

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *