
दीक्षांत समारोह में 80 हजार छात्रों को मिलेंगी उपाधियां
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह सोमवार 3 अगस्त को होगा। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर के 80 हजार छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएंगी। उपाधियों को डिजी लॉकर में अपलोड किया जा रहा है। समारोह के दौरान मंच पर मेधावियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे।
समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज अरोरा होंगे। मंच पर बुला कर मेधावियों को 89 पदकों का वितरण किया जाएगा। इनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।
विश्विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह में शैक्षिक सत्र 2025-26 में उत्तीर्ण स्नातक और स्नातकोत्तर के 80 हजार विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। समारोह के दौरान इन सभी को उपाधि प्रदान करने की घोषणा की जाएगी। विद्यार्थी अपनी उपाधियां डिजी लॉकर से प्राप्त कर सकते हैं।
Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी



