बिना अनुमति भूजल दोहन किया तो होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENT
Digital Chacha Advertisement

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा है कि बिना अनुमति या रेन वाटर हार्वेस्टिंग किए धरती की कोख से पानी निकाल कर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए भूगर्भ जल विभाग को ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को भूजल सहेजने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि भूजल का उपयोग बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता। मुख्य विकास अधिकारी और भूगर्भ जल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अनुपालन रिपोर्ट लेकर यह सुनिश्चित कराएं कि उनके यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की जा रही है। ऐसा नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: न्यूज़लाइन फीचर्स एंड प्रेस एजेंसी

ADVERTISEMENT
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *